केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। इन बोर्ड परीक्षाओं में शामिल स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड अगले सप्ताह की शुरुआत में आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दिए जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोमवार 30 जनवरी को बोर्ड परीक्षाओं का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। हालांकि सीबीएसई बोर्ड की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इस साल सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षा 21 मार्च और 12वीं की परीक्षा 5 अप्रैल 2023 को खत्म होगी। बोर्ड परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
