कांग्रेस और भाजपा भी इन दिनों सोशल मीडिया पर मारियो गेम खेल रही हैं। दोनों पार्टियों ने इस गेम का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, जिनमें मारियो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बने हैं।
भाजपा के आईटी सेल की कैंपेन में मारियो बने मुख्यमंत्री घोटालों, बाधाओं, पेपर लीक से घिरे नजर आ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के आईटी सेल के वीडियो में मारियो बने अशोक गहलोत सुपर पावर के रूप में नजर आ रहे हैं। ‘राजस्थान में गहलोत फिर से’ टैग लाइन के साथ इस वीडियो को जारी किया गया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और सोशल मीडिया हेड सुप्रिया श्रीनेत ने वीडियो पर कहा कि क्या हम अपनी सरकारों की बात नहीं करेंगे? अगर हम अपनी सरकारों की उपलब्धियों की बात कर रहे हैं, इससे किसी को क्या समस्या होनी चाहिए?
