राजस्थान में दो अन्तर्जातीय शादी करने वालों को अब 10 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अन्तर्जातीय विवाह में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि बढाने को स्वीकृति दे दी है।
सविता बेन अम्बेडकर योजना के अंतर्गत अन्तर्जातीय विवाह पर प्रोत्साहन राशि अब 10 लाख रुपए मिलेगी। अभी यह राशि 5 लाख रुपए है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित इस योजना के अन्तर्गत अन्तर्जातीय विवाह के उपरान्त 10 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस राशि में से 5 लाख रुपए 8 वर्ष के लिए फिक्स्ड डिपोजिट कराए जाएंगे। शेष 5 लाख रुपए संयुक्त बैंक खाते में जमा कराए जाएंगे।
अंतर्जातीय विवाह प्रमोशन स्कीम का लाभ उठाने के लिए मैरेज सर्टिफिकेट होना चाहिए और इस योजना का लाभ उन्हीं लोगों को दिया जाएगा, जो एक जाति से दूसरी जाति में शादी करते हैं।
