फ्रिज में रखे बासी आटे की रोटी, पराठा या पूड़ी खाने से कई बीमारियां लग सकता हैं। एक बार आटा गूंथने के बाद उसे फ्रिज में रखने से उसमें कुछ केमिकल बनने लगते हैं। ये केमिकल सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकते हैं। जानकार सलाह देते हैं कि एक बार गूंथे आटे को छह से सात घंटे ही फ्रिज में रखा जाए।
क्योंकि फ्रिज में दस से बारह घंटे रखे आटे में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ये बैक्टीरिया सेहत पर बुरा असर डालते हैं। ऐसा आटा खाते रहने से फूड प्वाइजनिंग तक हो सकती है। फ्रिज में देर तक रखे आटे में टॉक्सिन बनने लगता है, जिसे माइकोटॉक्सिन कहते हैं। ये टॉक्सिन आंतों पर बुरा असर डालते हैं। इस तरह के आटे की वजह से एसिडिटी होने लगती हैं। इसके अलावा पेट से जुड़ी और भी समस्याएं हो सकती हैं। चिकित्सकीय सलाह के अनुसार ताजे आटे की बनी रोटी और बासे आटे की रोटी में स्वाद का फर्क साफ समझ आता है। ये फर्क सिर्फ स्वाद में नहीं, बल्कि पोषक तत्वों में भी होता है। फ्रिज में रखे आटे के पोषक तत्व कम होते जाते हैं।
