उद्योगपति मुकेश अंबानी ने हाल ही में अपने एक कर्मचारी को 1,500 करोड़ रुपए का बंगला गिफ्ट किया है। जिस कर्मचारी को यह बंगला गिफ्ट किया है उनका नाम है मनोज मोदी। इन्हें मुकेश अंबानी का दाहिना हाथ माना जाता है। अंबानी ने मनोज मोदी को जो घर गिफ्ट किया है, वो 22 मंजिला इमारत 1.7 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैली हुई है। यह बंगला मुंबई के नेपियन सी रोड पर स्थित है। इसकी कीमत करीब 1,500 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मनोज मोदी, मुकेश अंबानी के बैच मेट हैं और दोनों ने मुबई की यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी से साथ में पढ़ाई की है। मनोज मोदी ने 1980 के दशक की शुरुआत में रिलायंस इंडस्ट्री को ज्वाइन किया था, जब मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी कंपनी मालिक थे। मनोज मोदी दशकों से मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के दोस्त हैं।
मनोज मोदी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के बिजनेस में अहम रोल अदा किया है। अरबों डॉलर्स के निवेशों से लेकर कई अहम फैसलों में मनोज मोदी की भूमिका रही है। वह फिलहाल रिलायंस जियो में निदेशक हैं।
