इस बार गणतंत्र दिवस पर एक नया इतिहास बनने जा रहा है। जानकारी के अनुसार 26 जनवरी 2024 को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर केवल महिलाएं परेड करती दिखाई देंगी। परेड, मार्चिंग दस्ता, झांकी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सिर्फ महिलाएं ही नजर आएंगी। रक्षा मंत्रालय के एक प्रस्ताव में कहा गया कि विस्तृत विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है कि गणतंत्र दिवस 2024 में केवल महिलाओं की भागीदारी होगी।
इन परेड करने वाली टुकड़ियों में मार्चिंग और बैंड परेड के दौरान झांकी और प्रदर्शन शामिल करने वाले दल भी है। रक्षा मंत्रालय ने इस बारे में गृह, संस्कृति और शहरी विकास मंत्रालय समेत विभिन्न मंत्रालयों को सूचित भी कर दिया है। सेना के सूत्रों ने बताया है कि हमें इस बारे में चिट्ठी मिली है और इस बात की चर्चा हो रही है कैसे इसे अमल में लाया जाए।
