राजस्थान के दौसा जिले में आठ नौ लड़कों ने एक लड़की को बुरी तरह से सरेराह पीटा। लड़की अपने सहपाठी के साथ बाइक पर जा रही थी। सहपाठी रिश्ते में उसका जीजा भी लगता है। उसी दौरान लड़कों ने लड़की और उसके जीजा को पकड़ लिया। सड़कों ने लड़की के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। बीच बचाव करने पर उसके जीजा को भी पीटा। मारपीट से लड़की बेहोश हो गई। उसे दौसा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार वारदात दौसा में बुधवार दोपहर राजकीय आईटीआई कॉलेज के पास हुई। वहां कॉलेज में पढ़ने जा रही एक छात्रा के साथ उसके ही कॉलेज के करीब 8-9 लड़कों ने पहले सुनसान सड़क पर अभद्रता की। उसके साथ बेरहमी से पीटा।
लड़की पीटने की सूचना कॉलेज पहुंची तो कुछ लोग लड़की को बचाने आए। आरोपी लड़के छात्रा को पीटने के बाद फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पीड़िता के साथ बीते कई दिनों से छेड़छाड़ हो रही थी। उसने इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से भी की थी।
पीड़िता अस्पताल में बेहोश है। होश में आने पर पुलिस उसके बयान लेगी। वारदात का पता चलने पर उसके परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि वह पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इस संबंध में कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। पीड़िता के होश में आने पर ही पूरे मामले का खुलासा और आरोपियों की पहचान हो पाएगी। पुलिस कॉलेज प्रबंधन से भी मामले की जानकारी ली जा रही है।
