भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज बाड़मेर में राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं, कामां में भगवान परशुराम की शोभायात्रा पर पथराव की घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा।
बाड़मेर में भाजपा के जन आक्रोश महाघेराव में हजारों की तादात में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गहलोत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के दखल के बाद मामला शांत हुआ।
उधऱ, में भरतपुर जिले के कामां क्षेत्र में भगवान श्री परशुराम की शोभायात्रा पर असामाजिक तत्वों की पत्थरबाजी की घटना के बाद भाजपा आक्रामक मूड में आ गई। पार्टी के बड़े नेताओं ने इस घटना को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना साधा।
उल्लेखनीय है कि कामां के जुरहरा कस्बा में भगवान परशुराम की शोभायात्रा के दौरान लाठी-भाटा जंग हो गई। शोभायात्रा में मौजूद ब्राह्मण समाज के लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने लोगों से समझाइश कर शोभायात्रा को संपन्न कराया। जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के पास शोभायात्रा में रति मेडिकल स्टोर के संचालक ने डीजे बजाने को लेकर विरोध किया। दो लोगों ने डीजे की आवाज कम करने का आश्वासन दिया, लेकिन डीजे बंद न करने को लेकर कुछ लोगों को मौके पर बुला लिया और मौके पर जमकर लाठी-भाटा जंग हो गई।
