
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जन्मदिन मनाने रणथंभौर (सवाई माधोपुर) पहुंची हैं। प्रियंका गांधी मंगलवार सुबह 10:30 बजे सड़क मार्ग से पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ आई हैं। उनके दोनों बच्चे एक दिन पहले सोमवार को पहुंच चुके थे। वे परिवार के साथ यहां होटल शेर बाग में ठहरी हुई हैं।
प्रियंका गांधी का बुधवार (12 जनवरी) को जन्मदिन हैं। प्रियंका गांधी रणथंभौर नेशनल पार्क में टाइगर सफारी के लिए भी जाएंगी। होटल मैनेजमेंट की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस की कमान संभाले हुए हैं। इसी बीच वह रणथंभौर पहुंची है। इससे पहले वे 28 नवंबर को रणथंभौर घूमने आईं थीं। उस दौरान प्रियंका गांधी ने टाइगर के साथ ही अन्य वन्यजीवों को अठखेलियां करते देखा था।प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 में नई दिल्ली में हुआ। बुधवार को वे 50 साल की हो जाएंगी। प्रियंका ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मनोविज्ञान विषय में स्नातक किया हैं। सवाई माधोपुर का रणथंभौर नेशनल पार्क 1334 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला है। यहां 80 से अधिक बाघ-बाघिन मौजूद है।