
सरकारी तेल कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढोत्तरी नहीं की। सुबह जारी नए रेट्स में किसी प्रकार का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। बीते एक महीने से तेल के दाम स्थिर है। भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपए और डीजल 96.67 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है, जबकि मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपए और 104.77 रुपए लीटर बिक रहा है। 22 मार्च से 6 अप्रैल तक पेट्रोल व डीजल के भाव में करीब 10 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। तेल कंपनियों ने उसके बाद दामों में कोइ बदलाव नहीं किया।
देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 91.45 रुपए प्रति लीटर और डीजल 85.83 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में 123.47 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। आंध्र प्रदेश के चित्तूर में डीजल 107.68 रुपये प्रति लीटर है।देश में पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमत 100 रुपए के पार जा चुकी है। कई शहरों पेट्रोल शतक लगा चुका था। बीते कुछ दिनों में हुई बढ़ोतरी के बाद डीजल भी 100 के पार जा पहुंचा है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए से ऊपर चल रहा है। सबसे महंगा पेट्रोल मुंबई में बिक रहा है।