
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा–2021 के अंतिम नतीजों की घोषणा आज कर दी गई। इनमें पहले चार स्थान महिला उम्मीदवारों ने हासिल किए हैं। श्रुति शर्मा ने पहली रैंक हासिल की है। टॉप करने वाली श्रुति शर्मा बिजनौर में जन्मी और दिल्ली से इतिहास की पढ़ाई की है। दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल और तीसरे पर गामिनी सिंगला रहीं। चौथा स्थान ऐश्वर्य वर्मा ने हासिल किया। आज घोषित नतीजोंके सफल उम्मीदवारोंकोआईएएस, आईएफएस, आईपीएस के साथ-साथ केन्द्रीय सेवा के ग्रुप एऔर बीमें नियुक्ति दी जाएगी।
आयोग के अनुसार 685 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। इनमें से 180 आईएएस, 37 आईएफएस और 200 आईपीएस के लिए पास हुए हैं। सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों का चयन यूपीएससी की ओर से आयोजित तीन राउंड- प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू राउंड में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
घोषित नतीजों के टॉप 10 में पहला स्थान – श्रुति शर्मा। दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल। तीसरा स्थान – गामिनी सिंगला। चौथा स्थान – ऐश्वर्य वर्मा। पांचवा स्थान – उत्कर्ष द्विवेदी। छठा स्थान – यक्ष चौधरी। सातवां स्थान – सम्यक एस जैन। आठवां स्थान – इशिता राठी। नौवां स्थान – प्रीतम कुमार तथादसवां स्थान – हरकीरत सिंह रंधावा ने हासिल किया है।