भारतीय-चीनी सैनिकों के बीच 9 दिसंबर को हुई झड़प की केंद्र सरकार द्वारा पुष्टि के बाद इसका एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो कब का है, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
वीडियो में अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच भीषण झड़प दिखाई दे रही है। सेना ने इनकार किया है कि यह वीडियो 9 दिसंबर की घटना का है।
अब माना जा रहा है कि जून 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुई झड़प के कुछ समय बाद का विडियो जारी हुआ है। गलवान घाटी में हुई झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे और 40 से अधिक चीनी सैनिक मारे गए या घायल हो गए थे।
जारी वीडियो में चीनी सैनिकों द्वारा जमीन हड़पने की जबरन कोशिश दिख रही है। भारतीय सैनिकों ने सीमा पार करने की कोशिश करने वाले चीनी सैनिकों का बहादुरी से मुकाबला किया और उन्हें जमकर पीटा। भारतीय सैनिकों द्वारा चीनी सैनिकों पर डंडे बरसाते हुए उनकी घुसपैठ को नाकाम करता दिखाया जा रहा है।
