वसुंधरा ने बढाई भाजपा नेतृत्व की टेंशन

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने सालासर धाम में अपने जन्मदिन कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा के लोगों की भीड़ जुटाकर पार्टी नेतृत्व को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सियासी गलियारों में भी इस बात की चर्चा रही कि क्या वसुंधरा राजे प्रदेश भाजपा संगठन पर भारी रही पड़ीं।

बता दें कि शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिन कार्यक्रम में भाजपा के 50 से ज्यादा विधायक औऱ एक दर्जन सांसद उन्हें बधाई देने पहुंचे। सबसे दिलचस्प तो भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर का इस कार्यक्रम में पहुंचना रहा।

इधर, राजधानी जयपुर में शनिवार को ही संगठन के मुख्यमंत्री आवास के घेराव कार्यक्रम में केवल आधा दर्जन विधायक और 4 सांसद ही पहुंचे। ऐसे में अपने जन्मदिन कार्यक्रम में 50 से ज्यादा विधायकों और एक दर्जन से ज्यादा सांसदों को जुटाकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पार्टी हाईकमान को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि राजस्थान में जनाधार और सांसदों-विधायकों का समर्थन वसुंधरा राजे के साथ हैं।

भाजपा सूत्रों के अनुसार जिस तरह से जन्मदिन कार्यक्रम में वसुंधरा को अपार समर्थन मिला है, उस से चर्चा चल पड़ी है कि वह एक बार फिर प्रदेश में कोई यात्रा निकालकर गहलोत सरकार के खिलाफ माहौल बना सकती हैं। इससे पहले भी वसुंधरा राजे परिवर्तन यात्रा और सुराज संकल्प यात्रा निकाल चुकी हैं, जिनके जरिए उन्होंने व्यापक जनसमर्थन जुटाया था।

वसुंधरा के सालासर कार्यक्रम में भले ही पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर पहुंचे हों, लेकिन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया और विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का वहां नहीं पहुंचना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। राठौड़ और पूनिया को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का धुर विरोधी माना जाता है। दिलचस्प बात तो यह है कि सालासर धाम चूरु जिले में आता है और राजेंद्र राठौड़ चूरू से लगातार विधायक हैं। वहीं सतीश पुनिया भी मूल रूप से चूरू जिले से ही हैं।

वसुंधरा राजे के जन्मदिन कार्यक्रम के सामने प्रदेश भाजपा का जयपुर में हुआ विरोध प्रदर्शन भी फीका नजर आया। संगठन की ओर से किए गए विरोध प्रदर्शन में राजे गुट के नेताओं का समर्थन संगठन को नहीं मिल पाया और बमुश्किल 1500 के आसपास कार्यकर्ता ही जुट पाए, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिन कार्यक्रम में प्रदेशभर से लाखों कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out /  Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  Change )

Connecting to %s

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.