फ्रिज को दीवार से 6-10 इंच दूर रखना चाहिए। क्योंकि रेफ्रिजरेटर के अंदर चीजों को ठंडा रखने की प्रक्रिया में पीछे ग्रिल के माध्यम से गर्मी निकलती है। इसलिए जरूरी है कि फ्रिज को दीवार से सटाकर न रखा जाए।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि फ्रिज दीवार से सटाकर रखा जाता है तो गर्म हवा बहुत अच्छी तरह से नहीं निकल सकती। तब रेफ्रिजरेटर पर चीजों को अंदर ठंडा रखने के लिए और भी जोर पड़ेगा। तब यह अधिक बिजली का इस्तेमाल करेगा।
रेफ्रिजरेटर को दीवार से दूर रखने के अलावा यह भी ज़रूरी है कि इसे सीधे हीटर या अन्य ताप स्रोत के पास न रखें। यदि आप ऐसा करते हैं तो तापमान में बहुत अधिक अंतर होगा, जिससे फ्रिज में ज़्यादा कंडेन्सेशन भी हो सकता है। इससे रेफ्रिजरेटर अंदर से गीला हो जाएगा और बर्फ बनेगी, जो इसके लिए ठीक नहीं होता है।
ज्यादातक लोग फ्रिज को किचन में रखते हैं, तो कुछ इसे किसी रूम या हॉल में रखते हैं। वहां इसे दीवार से सटा कर ही रखते हैं। लेकिन कायदे से इसे दीवार से एक तय दूरी पर ही रखना चाहिए।
