अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह अपने एक वीडियो को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वीडियो में वह बिकिनी पहने माइनस 15 डिग्री वाले बर्फीले पानी में डुबकी लगा रही हैं। उनका ये वीडियो सेाशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए रकुल ने लिखा, क्रायो इन -15 कोई भी?
क्रायो या क्रायोथेरेपी एक तरह का उपचार है, जिसे शरीर की मांसपेशियों के खिंचने और टिशू के कमजोर होने पर किया जाता है। क्रायोथेरेपी में इंसान को बहुत कम तापमान में रखा जाता है। इसे आइस पैक थेरेपी या क्रायो सर्जरी के नाम से भी जाना जाता है। इस थेरपी के माध्यम से शरीर की नसों के दर्द और ऐंठन का इलाज किया जाता है। क्रायोथेरेपी का उपयोग हॉलीवड की ज्यादातर एक्ट्रेस जवां बने रहने और स्किन को बेदाग रखने के लिए करती हैं।
