हाल में वायरल एक वीडियो में महिला मिर्च (चिली फ्लेक्स) से मेकअप करती दिखाई गई है। महिला होठों पर लिप ग्लॉस लगाकर उसके ऊपर चिली फ्लेक्स लगाती है। लगता है उसने होठों को लाल करने के लिए ऐसा किया है। क्योंकि वह थोड़ी देर बाद वह चिली फ्लेक्स को हटा देती है।
इंस्टाग्राम यूजर और स्किनकेयर ब्लॉगर जाह्नवी सिंह के इस वीडियो पर तेजी से लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। क्लिप में दिखता है कि वह मेकअप पैलेट पर थोड़ा लिप ग्लॉस निकालती है और फिर ग्लॉस में चिली फ्लेक्स मिलाकर होंठों पर लगाती है। कुछ मिनटों के बाद इसके रिजल्ट दिखाने के लिए वह अपने होठों को साफ करती है।
पोस्ट के कैप्शन में जाह्नवी ने लिखा, वायरल चिली लिप ग्लॉस, फिर कभी नहीं। कई लोगों ने क्लिप पर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, प्राण जाए पर फैशन न जाए। एक अन्य ने कहा, लोगों को क्या दिक्कत है? व्यूज के लिए कुछ भी करते हैं। एक तीसरे ने लिखा, कृपया ऐसा कभी न करें। एक अन्य ने लिखा- ये बेवकूफी मत करो, तुम्हारे होठों के लिए अच्छा नहीं है।
