हरियाणा के हांसी में अनुसूचित जाति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर दर्ज मामले में हिसार पुलिस ने क्रिकेटर युवराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हांसी शहर थाने में युवराज के खिलाफ केस दर्ज है। युवराज पर आरोप है कि उन्होंने बीते साल रोहित शर्मा से लाइव चैट में युजवेंद्र चहल पर अनुसूचित जाति के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की थी। युवराज सिंह हाईकोर्ट के आदेश के बाद चंडीगढ़ पहुंचे थे। वहीं हिसार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की है।
