
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 40 फीसदीटिकट महिलाओं को देगी। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला तमाम पीड़ित महिलाओं के साथ न्याय करेगा। प्रियंका ने नया नारा दिया, ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं।’
कांग्रेस 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने के लिहाज से राज्यकी कुल 403 विधानसभा सीटों में से 161 पर महिला उम्मीदवार उतारेगी। प्रियंका जब यह ऐलान कर रही थीं, तब भी उनके मंच पर 7 पुरुष मौजूद थे और प्रियंका के आजू-बाजू केवल दो महिलाएं बैठी हुई थीं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पार्टी का महिलाओं को टिकट देने का फैसला काफी चुनौतीभरा रहने वाला है।
कांग्रेस ने भले ही महिलाओं को 40 फीसदीटिकट देने का ऐलान किया हो, लेकिन इसमें भी नेताओं के परिवार की महिलाओं का दबदबा रहने की संभावना है। खुद प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान परिवारवाद का समर्थन किया। जब उनसे सवाल पूछा गया कि कांग्रेस ने 40 फीसदीमहिलाओं को टिकट देने का ऐलान किया है, लेकिन सभी असरदार नेता अपने परिवार की महिलाओं को ही टिकट दिलाने के लिए लॉबिंग करेंगे। इस पर प्रियंका ने कहा कि इसमें कोई हर्ज नहीं है। प्रियंका ने कहा कि हमने आवेदन मांगे हैं और 15 नवंबर तक लोग टिकट के लिए आवेदन कर सकते हैं। महिलाओं को टिकट मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। प्रियंका ने यह भी कहा कि उनका बस चलता तो वह 40 की जगह 50 फीसदी टिकट महिलाओं को देतीं। जब उनसे विधानसभा चुनाव लड़ने के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि इस पर बाद में सोचेंगे। यूपीमें कांग्रेस के सीएमफेस के साथ उतरने के सवाल पर भी उन्होंने कहा कि इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है।