अखिल भारतीय अग्रवाल महिला की बारां जिला ईकाई ने चौथी बार आंगनबाडी की 50 गर्भवती महिलाओं को गोद भराई की। संगठन की जिला अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने बताया कि संगठन ने आंगनबाडी की गर्भवती महिलाओं को गोद ले रखा है। इनको रोली-चावल व माला पहनाने के बाद संगठन की महिलाओं ने इन्हें दूध, ब्रेड, बिस्किुट व फल दिए। फिर मखाने, गोले, मित्री, गजक, केले, कुरकुरे, चूडियां, मेहंदी, बिन्दी व पान खिलाकर गोद भराई की गई।
नीतू गुप्ता ने बताया कि गोद भराई से सभी गर्भवती महिलाएं काफी खुश हुई। उनके यहां इस तरह से गोद भराई नहीं की जाती, लिहाजा मन में यह कमी हमेशा रह जाती है। नीतू गुप्ता के अनुसार अग्रवाल महिला संगठन सभी गर्भवती महिलाओं की देखरेख भी करता है। उनके स्वास्थ की नियमित जांच कराई जाती है। ताकि प्रजनन के समय उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पडे। गोद भराई कार्यक्रम में मधु गोयनका, बबली अग्रवाल, मंजू गोयल, गायत्री बंसल, शीला गोयल नमक वाली, सुनिला अग्रवाल, लक्ष्मी बंसल, अर्चना गर्ग, पिंकी गोयनका, स्वाति झालावाडी, मंजू आनंद गर्ग, तृप्ति, हेमलता गर्ग, आशा गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
