बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द शादी करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों अप्रैल 2022 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कहा जा रहा है कि दोनों अपनी फेवरेट जगह राजस्थान के रणथंभौर में शादी कर सकते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर और आलिया इसी साल अप्रैल में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। दोनों के परिवारों में तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार रणबीर-आलिया राजस्थान के रणथंभौर में शादी कर सकते हैं। क्योंकि यहीं दोनों ने सबसे ज्यादा छुट्टियां बिताई हैं और यह दोनों की फेवरेट जगह में से एक है।
रणबीर और आलिया 4 साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों एक-दूसरे के परिवारों के साथ अच्छी बॉन्डिंग भी शेयर करते हैं। रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, आलिया को काफी पसंद करती हैं। अक्सर अपने सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर पोस्ट में प्यार बरसाती रहती हैं। रणबीर को अक्सर आलिया की बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान के साथ चिल करते भी देखा जाता है।
