राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बदलाव होने वाला है। 18 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे बारिश होगी। उसके बाद सर्दी का असर एक बार फिर बढ़ जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा, तेज धूप निकलेगी। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं 16-17 फरवरी से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बादलों की आवाजाही के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के शहरों का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग का आंकलन है कि फरवरी के अंतिम सप्ताह के दौरान फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में इस महीने के आखिरी दिनों तक सर्दी रह सकती है। तापमान में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में रात के तापमान में करीब 1 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीती रात फलौदी में 12.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म रात दर्ज की गई। वहीं 3.4 डिग्री के साथ करौली में सबसे सर्द रात दर्ज की गई है। जयपुर में बीती रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

It is obvious. Thanks for sharing
LikeLike