ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ शादी के बंधन में बंध गए। मैक्सवेल और विनी ने 18 मार्च को होली के दिन शादी रचाई। दोनों ने किस करते हुए तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की और इसे ‘मिस्टर, मिसेज मैक्सवेल’ कैप्शन दिया। विनी और मैक्सवेल ने 2020 में सगाई की थी।
रिपोर्ट्स के अनुसार विनी और मैक्सवेल 2017 से डेट कर रहे थे। विनी बुरे वक्त में भी मैक्सवेल के साथ बनी रहीं। मानसिक रूप से परेशान हो चुके मैक्सवेल को विनी ने बाहर निकाला। इसलिए मैक्सवेल के दिल में विनी के लिए खास जगह है। मूल रूप से दक्षिण भारतीय विनी पेशे से फार्मासिस्ट हैं।
विनी और ग्लेन मैक्सवेल की कमाल की बॉन्डिंग है। मैक्सवेल ने एक बार कहा था कि विनी ही थीं, जिन्होंने उन्हें मानसिक तनाव से उबरने में मदद की। तनाव के चलते मैक्सवेल को कुछ समय के लिए क्रिकेट से ब्रेक लेना पड़ा गया था। विनी ने अपने संबंध के बारे में इंस्टाग्राम की एक पोस्ट में बताया था। उन्होंने यह भी बताया कि पहले मैक्सवेल ने ही प्रपोज किया था। धाकड़ बल्लेबाज मैक्सवेल ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर अपने रिलेशनशिप के बारे में बताया था। उन्होंने बताया, स्कूली बच्चों और लोगों से घिरे पोर्ट मेलबर्न के पास एक पब्लिक पार्क में उन्होंने विनी को प्रपोज किया था, क्योंकि बीच पर प्रपोज करने की उनकी पहली प्लानिंग को पलीता लग चुका था।
मैक्सवेल से पहले 2014 में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज शॉन टेट भारतीय मॉडल माशूम सिंघा शादी के साथ शादी के बंधन में बंध चुके। शॉन टेट के बाद अब मैक्सवेल वो दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं जो भारत के दामाद बने हैं।
