
ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेवा देने वाली कंपनी जोमैटो का एक फैसला विवादों में आ गया है। कंपनी के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने कहा है कि अब कंपनी ग्राहकों तक10 मिनट में खाना पहुंचाएगी। उन्होंने यह जानकारी एक ब्लॉग के जरिए दी। इसपर लोग कंपनी का खिंचाई कर रहे हैं। कांग्रेस नेता पी. चिदम्बरम् के बेटे कार्ति ने कहा कि यह बिल्कुल बेतुकी सेवा है, इससे डिलीवरी करने वालों पर बेकार का दबाव बढ़ेगा। एक्टर, लेखक सुहेल सेठ ने भी कंपनी के 10 मिनट ऑफर को खतरनाक औऱ अनावश्यक बताया है।
गोयल अपने ब्लॉग पर लिखा- हमें इनोवेशन करना है। मुझे लगने लगा है कि जोमैटो का 30 मिनट में डिलीवरी का औसत समय बहुत ही धीमा है। यह जल्द ही चलन से बाहर हो जाएगा। अगर हम इसे नहीं बदलते हैं तो कोई अन्य ये काम करेगा। टेक इंडस्ट्री में बने रहने का सिर्फ एक ही तरीका है, इनोवेशन करना और आगे बढ़ना। इसलिए अब हम अपने 10 मिनट फूड डिलीवरी ऑफर- जोमैटो इंस्टा के साथ आए हैं। गोयल ने ये भी बताया कि उनकी 10 मिनट डिलीवरी सर्विस 30 मिनट डिलीवरी सर्विस की तरह सुरक्षित रहेगी। सभी डिवीवरी बॉय को रोड सेफ्टी की ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्हें रोड सेफ्टी और लाइफ इंश्योरेंस भी दिया जाएगा।
कीर्ति चिदम्बरम् ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, जोमैटो इस नई सर्विस से ग्राहकों को खुश करना चाहता है, लेकिन इसका विरोध भी होने लगा है। रेस्टोरेंट फेडरेशन भी जोमैटो की इस नई सुविधा को सही नहीं मान रहा है। कार्ति चिदंबरम ने कहा है कि यह बिल्कुल बेतुकी सर्विस है। इससे डिलीवरी करने वालों पर बेकार का दबाव बढ़ेगा, जो न तो कंपनी के कर्मचारी हैं ना ही उन्हें कोई फायदा या सिक्योरिटी मिलती है। उनके पास तो जोमैटो से बार्गेनिंग करने की ताकत भी नहीं है। उन्होंने कहा, डिलीवरी टाइम 10 मिनट का रखकर डिलीवरी बॉय की जान को भी खतरा हो जाएगा।
सुहेल सेठ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जोमैटो की तरफ से 10 मिनट का डिलीवरी ऑफर खतरनाक और अनावश्यक है। इससे राइडर और सड़क पर मौजूद लोगों के लिए खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में इसे टाला जा सकता है। इतनी भी जल्दी नहीं है और न ही कोई ऐसा मूर्ख होगा, जो 10 मिनट पहले सोचे कि उसे 10 मिनट बाद क्या खाना है। राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी डिलीवरी एजेंटों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने लिखा कि यह दबाव खतरनाक हो सकता है। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि किसी को भी फूड डिलीवरी के लिए 30 मिनट का इंतजार करने में कोई समस्या नहीं होगी। वैसे भी अगर इस टाइम में खाना डिलीवर नहीं हुआ तो दुनिया खत्म नहीं होने वाली। 10 मिनट की डिलीवरी से दुनियाभर के लोग खुश नहीं होंगे।