वाराणसी के चेतसिंह घाट पर मशहूर गायक, गीतकार और संगीतकार सुखविंदर सिंह द्वारा जूते पहनकर हनुमान चालीसा पर डांस करने से बवाल मच गया। वे अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो ‘हनुमान चालीसा’ के लिए डांस कर रहे थे। इस दौरान सुखविंदर के साथ उनके दर्जनों को-आर्टिस्ट भी जूते पहने नजर आए। स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई।
इस पर सुखविंदर सिंह ने भी दो टूक जवाब दिया कि ऐसा करने से भावना कम होती है तो आप प्रूफ करिए। हमारा मकसद भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है।
सुखविंदर सिंह का ये गाना 7 अप्रैल को रिलीज होगा। सुखविंदर सिंह ने द कश्मीर फाइल्स पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की। केजरीवाल के यूट्यूब पर यह फिल्म डालने के सुझाव पर सुखविंदर सिंह ने कहा कि जिनका मन हो वे थियेटर में लाए या यूट्यूब पर लाए। फिल्म तो फिल्म ही रहेगी।
