
राम की नगरी अयोध्या में धार्मिक माहौल बिगाड़ने की बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया गया है। यहां कुछ शरारती तत्वों ने जालीदार टोपी लगाकरआपत्तिजनक पर्चे और धार्मिक स्थलों पर मांस के टुकड़े फेंके। अब इनका भंडाफोड़ हुआ है और पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस साजिश को रचने वाला आरोपी हिस्ट्रीशीटर है, जिसपर चार मामले पहले से दर्ज हैं।
पुलिस को अभी4 अन्य लोगों की तलाश है। पुलिस ने पहले दो आरोपियों को पकड़ा था। उन्होंने बाकियों की गिरफ्तारीकराई। ये सभी ‘हिंदू योद्धा संगठन’ से जुड़े हुए बताये गए हैं। गिरफ्तार लोगों में महेश मिश्रा (मास्टरमाइंड), प्रत्यूष कुमार, नितिन कुमार, दीपक गौड़, ब्रजेश पांडे, शत्रुघ्न व विमल पांडेय शामिल हैं। इनपर मस्जिदों केबाहर आपत्तिजनक सामान फेंक कर तनाव की साजिश रचने का आरोप है। ये लोग सीसीटीवी में भी कैद हुए थे।
जानकारी के अनुसारआरोपी खुद चाहता था कि वह ऐसा करता हुआ सीसीटीवीमें कैद हो। इसलिए उसने इलाके की ऐसी दो मस्जिदें चुनीं जहां पर सीसीटीवी लगा हुआ था। पुलिस ने बताया कि महेश मिश्रा इसका मास्टरमाइंड था। उसने ब्रजेश पांडे नाम के शख्स के घर पर इसकी प्लानिंग रची थी। महेश ने आपत्तिजनक पर्चे लालबाग से छपवाये। वहीं आरोपी प्रत्यूष श्रीवास्तव ने कुरान और टोपी खरीदी।एक अन्य आरोपी ने लालबाग से मांस खरीदा था।इस सामान को 26 अप्रैल को जुटाया गया और फिर कश्मीरी मोहल्ला मस्जिद में मांस और कुरान को फेंका। फिर दूसरी मस्जिद में आपत्तिजनक सामान और मांस फेंका गया।
पुलिस ने अनुसारआरोपी जहांगीरपुरी का बदला लेना चाहते थे। आरोपियों ने कहा बताते हैं कि हनुमान जयंती के मौके पर जहांगीरपुरी में हिंसा हुई, इसलिए वेलोग ईद पर माहौल खराब करना चाहते थे। ये लोग चाहते थे ईद की खुशी में खलल डाली जाए।