
भारत के कई राज्य भीषण गर्मी का कहर झेल रहे हैं। यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस बार अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है।
मौसम विभागने बताया है कि मौसम विज्ञान की नजर से 50 डिग्री सेल्सियस संभव है।क्योंकिमई का महीना सबसे गर्म महीना होता है, इस महीने पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकोंमें तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को भी छू सकता है। हालांकि, ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड नहीं है। अधिकतम तापमान 52.6 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है।
मौसम विभाग ने बताया है कि अभी विभिन्न राज्यों में गर्मी का सितम जारी रहने वाला है। जल्द राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं, लेकिन इस बार बारिश की स्थिति में थोड़ा सुधार आने के आसार हैं। अभी तक देशभर में मार्च से अब तक सामान्य से 32 फीसदी कम बारिश हुई है। मई में इस बार 109 फीसदी बारिश यानी सामान्य से अधिक होने की संभावना है।देश के पश्चिमी, मध्य औऱ पूर्वोत्तर भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा।
इसबीच, एक रिपोर्टों में बताया गया है किलू सबसे खराब प्रकार की प्राकृतिक आपदा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि गर्म हवाएं सामाजिक रूप से कमजोर समुदायों को असमान रूप से प्रभावित करती है।उनके स्थितियां और बदतर होती जा रही हैं। जब तापमान की आवृत्ति बढ़ जाती है, तो उसकी घातकता की संभावना को निर्धारित करने के लिए एक मार्कर होता है, जिसे ‘वेट बल्ब टेम्परेचर’ कहते हैं।वोक्स की इस रिपोर्ट के अनुसारजब तापमान वेट-बल्ब मार्कर से ऊपर जाता है तो स्वस्थ लोगों में भी गंभीर, अक्सर घातक स्वास्थ्य समस्याएंपैदा होने लग जाती हैं।