सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज 1 जून को 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई है। अब ये सिलेंडर 135 रुपए सस्ता हो गया है। मगर घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर राहत नहीं मिली है।
सरकारी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 135 रुपए की कटौती की है। इसके बाद इंडेन सिलेंडर 135 रुपए सस्ता होकर गया। देश की राजधानी दिल्ली में अब 2219 रुपए प्रति सिलेंडर के रेट पर मिलेगा। नई कीमत आज से लागू हो गई हैं।
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बीते दो महीने के दौरान कई बार बढ़ोतरी की गई। मार्च में दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2,012 रुपये थी। इसके बाद अप्रैल की पहली तारीख को इसके दाम बढ़कर 2,253 रुपए हो गए। फिर एक मई को इसकी कीमत में 102 रुपए का इजाफा हुआ। उसके बाद कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़कर 2,354 रुपये हो गए।
पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। घरेलू उपभोक्ताओं यानी 14.2 किलो वाले सिलेंडर पर आज कोई राहत नहीं मिली है। इसकी 19 मई वाली रेट पर ही बरकरार है। मई में ही इसकी कीमत में दो बार बढ़ोतरी हुई थी। सात मई को कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाए गए। फिर 19 मई को 3.50 रुपए की बढ़ोतरी के साथ इसकी कीमत कई शहरों में 1,000 रुपये के पार चली गई।
