
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। आज हुई कैबिनेट मीटिंग के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दिया। उनका राज्यसभा का कार्यकाल कल खत्म हो रहा है। उनके साथ ही आरसीपी सिंह ने भी मंत्री पद छोड़ दिया है।
इससे पहले, कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री ने नकवी के कार्यकाल की तारीफ की। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। उनके इस्तीफे से अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्हें पार्टी की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाया जा सकता है। हालांकि, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का नाम भी चर्चा में है।