महान धाविका पीटी उषा को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की नई अध्यक्ष चुनी गई हैं। आईओए चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की समय सीमा आज रविवार को समाप्त हो गई। अध्यक्ष पद के लिए केवल पीटी उषा ने ही नामांकन भरा था। ऐसे में उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया।
आईओए के 95 साल के इतिहास में पीटी उषा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने वाली पहली ओलंपियन हैं। इसके साथ ही पीटी उषा, महाराजा यादविंदर सिंह के बाद आईओए के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाले वाली दूसरी खिलाड़ी भी हैं। यादविंदर ने 1934 में एक टेस्ट मैच खेला था और 1938 में आईओए प्रमुख बने थे। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पीटी उषा को आईओए का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है।
