विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 6.5 से 6.9 फीसदी कर दिया है।
विश्व बैंक ने आज एक रिपोर्ट जारी करते हुए भारत में मजबूत आर्थिक गतिविधियों के कारण अपने 2022-23 के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के पूर्वानुमान को बदलकर 6.5 फीसदी से 6.9 फीसदी कर दिया है। इसके साथ ही विश्व बैंक ने अनुमान लगाया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए अच्छी स्थिति में है। इससे पहले विश्व बैंक ने जीडीपी विकास दर का अनुमान 7 फीसदी लगाया, जिसे अक्टूबर 2022 में 6.5 फीसदी कर दिया था।
वर्ल्ड बैंक के अगस्टे तानो कुआमे ने कहा कि भारत सरकार बहुत महत्वाकांक्षी है। उसने अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई काम किए हैं। अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए कई प्रयास सरकार के द्वारा किए जा रहे हैं।
