कल हिमाचल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे सुक्खू

आज दिनभर चली जबरदस्त जद्दोजहद के बाद हिमाचल प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मोहर लगाई है। प्रतिभा सिंह के समर्थक विधायक मुकेश अग्निहोत्री को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पारित हो गया है। कल रविवार को सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।विधायक दल की बैठक में सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, विक्रमादित्य सिंह, पर्यवेक्षक भूपेश बघेल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला भी विधानसभा पहुंचे थे।

हिमाचल में 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान जारी था। 40 सीटें जीतकर बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी की मुख्यमंत्री पद की दावेदारी कर रही थीं। हालांकि विधायकों से रायशुमारी के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू इस दौड़ में आगे निकल गए थे। सूत्रों के मुताबिक सुक्खू को गांधी परिवार के करीबी होने का फायदा मिला।
इससे पहले विधायक नहीं होने के कारण प्रतिभा सीएम की दौड़ से बाहर हो गई थीं। प्रतिभा सिंह अभी सांसद हैं। दोपहर तक तो सीएम चुनने की प्रोसेस वैसी ही चल रही थी, जैसी उम्मीद थी। असल पेंच इसके बाद फंसा, जब प्रतिभा सिंह ने सुक्खू के नाम से असहमति जता दी। वे अपने खेमे से मुकेश अग्निहोत्री को मुख्यमंत्री बनाने पर अड़ गईं। सुक्खू का नाम आगे बढ़ने पर प्रतिभा सिंह गुट के लोगों ने सड़क पर धरना दिया और हाईकमान के खिलाफ नारेबाजी की।

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out /  Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  Change )

Connecting to %s

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.