देशभर में सर्दी ने रंग जमाना शुरू किया

सर्दी ने धीरे—धीरे अपना रंग जमाना शुरू कर दिया है। राजस्थान में चुरू सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा। यहां रविवार रात पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। करौली में रात का तापमान 7.3 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 7.4 डिग्री, पिलानी (झुंझुनूं) में 7.7 डिग्री, संगरिया (हनुमानगढ़) में 8.9 डिग्री और वनस्थली (टोंक) और सीकर में 10 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि देशभर में सर्दी दस्तक दे चुकी है। कश्मीर और हिमाचल समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। इसके कारण मैदानी इलाकों में भी तापमान गिरा है। हालांकि दिल्ली में अभी कड़ाके की सर्दी का इंतजार है। वहीं, मुंबई में हल्की बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है।

मैदानी इलाकों में राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी पारा गिरा है। चक्रवात मैंडूस के बाद दक्षिण के राज्यों में भी मौसम बदला है। कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में कई जगह बारिश हो रही है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी जारी है। पारा लगातार गिरता जा रहा है, जिससे सर्दी बढ़ गई है। अन्य राज्यों के पर्यटक यहां पहुंच कर मौसम का आनंद ले रहे हैं। हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से -3.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह से सर्दी और तेज होने के आसार हैं।

जम्मू-कश्मीर में लगातार बर्फबारी के कारण पारा माइनस में बना हुआ है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बर्फबारी के कारण शोपियां को राजौरी और पुंछ से जोड़ने वाले मुगल रोड पर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन यातायात बंद रहा। वहीं, जम्मू के नत्थाटॉप में भी हल्की बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में भी सर्दी ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, अभी उतनी ठंड नहीं है, जितनी दिसंबर में आमतौर पर होती है। मौसम विभाग की मानें, तो अभी पारा गिरने के साथ ठिठुरन बढ़ी है, लेकिन 15 दिसंबर के बाद तापमान में और गिरावट आएगी। इसके बाद दिल्ली वासियों को कड़कड़ाती सर्दी का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल, दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है।

पंजाब में भी सर्दी का असर दिखाई दे रहा है। मौसम में धीरे-धीरे बदलाव आ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान और गिरेगा। विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में छाई धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ने से लोग अलाव का सहारा लेने लगे हैं। वहीं, कई जगहों पर सुबह और रात के समय पड़े रहे कोहरे ने परेशानी बढ़ा दी है। इससे विजिबिलिटी काफी कम होने से यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज मध्य प्रदेश में दिनभर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। 2-3 दिन बाद तापमान में गिरावट आएगी और फिर ठंड बढ़ेगी।

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out /  Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  Change )

Connecting to %s

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.