नए साल के पहले दिन आज सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के नए भाव जारी कर दिए हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर खरीदना महंगा हो गया। इसके दाम में 25 रुपये की बढोत्तरी की गई है। इसके साथ ही दिल्ली, मुंबई से लेकर पटना तक सभी शहरों में गैस सिलेंडर खरीदना महंगा हो गया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत नहीं बढाई गई है।
सरकारी तेल कंपनियों ने 1 जनवरी 2023 से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह सिलेंडर अपने पुराने रेट पर मिल रहे हैं।
देश में घरेलू गैस सिलेंडर के भाव लंबे समय स्थिर है। आखिरी बार बदलाव 6 जुलाई 2022 को किया गया था। उस समय तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर के प्राइस में 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। हालांकि पिछले एक साल घरेलू सिलेंडर के दाम में कुल 153.5 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है। साल 2022 में घरेलू एलपीजी के दाम में चार बार बदलाव हुआ।
