केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 265 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि शनिवार को 226 मामले सामने आए थे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,706 हो गई है, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.01 प्रतिशत है। वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिव रेट 0.15 प्रतिशत है, जबकि रोजाना की पॉजिटिव रेट 0.17 प्रतिशत है।
बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस से पीड़ित 1,209 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं, जिससे कोविड से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,41,45,238 हो गई है। इससे भारत का रिकवरी रेट 98.80 प्रतिशत हो गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटों में देशभर में कुल 1,57,671 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या 91.09 करोड़ से अधिक हो गई। 64,239 वैक्सीन देने के साथ भारत का कोविड-19 टीकाकरण रविवार सुबह तक 220.10 करोड़ से अधिक हो गया।
