देश में कोरोनावायरस केसों की संख्या में कमी आ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शनिवार की तुलना में आज बीते 24 घंटों में सिर्फ 163 नए कोविड मामले पाए गए हैं।
चीन सहित कई देशों में कोरोनावायरस केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके उलट भारत ने कोविड-19 मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। गत 7 जनवरी को देश में कोरोनावायरस के 214 नए मामले दर्ज किए गए थे। अब पिछले 24 घंटों में 163 नए कोविड मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शनिवार की तुलना में यह मामूली गिरावट है। इस वक्त देश में एक्टिव केसों की संख्या सिर्फ 2,423 है। यह देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.01 प्रतिशत है। साप्ताहिक सकारात्मक दर वर्तमान में 0.11 प्रतिशत है, जबकि दैनिक सकारात्मक दर 0.10 प्रतिशत है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 247 कोरोना संक्रमण रोगियों के ठीक हो कर घर लौट गए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों कुल संख्या 4,41,46,781 हो गई है। नतीजतन, भारत की रिकवरी दर 98.80 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में, देशभर में कुल 1,56,040 परीक्षण किए गए। पिछले 24 घंटों में 58,938 टीकों के साथ, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज रविवार सुबह तक 220.13 करोड़ से अधिक हो गया।
