कियारा-सिड की शादी की रस्में आज से शुरू हो गईं। जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ में दूल्हा-दुल्हन के साथ उनके रिश्तेदार पहुंच चुके हैं। देखा जाए तो दिल्ली बॉय सिद्धार्थ की मेहमानों की सूची कियारा से बड़ी है। सिद्धार्थ की सूची में उनकी मम्मी की भी फ्रेंड्स शामिल हैं। ये सभी दिल्ली और पंजाब से आए हैं।
कियारा के परिवार से 10 लोग आए हैं। इनमें उनके पिता जगदीप आडवाणी, मां गेनेविव आडवाणी, ईशान आडवाणी और दादी शामिल हैं। उनका भाई मिशाल आडवाणी रविवार शाम को आया है। इसके अलावा चाची सुमिता आडवाणी, चाचा हरीश आडवाणी, नानी वैलेरी आडवाणी, मौसी शाहीन अग्रवाल, रिश्तेदार इशिता आडवाणी, कर्मा विवाण भी रविवार को ही पहुंचे हैं। कियारा की मेहमान सूची में बॉलीवुड के साथ ही उऩकी बिजनेस फैमिली के लोग भी हैं। सबसे खास उनकी चाइल्डहुड फ्रेंड ईशा अंबानी, मुकेश अंबानी की पुत्री, है। ईशा अपने पति के साथ रविवार रात करीब 9.30 बजे निजी चार्टर विमान से जैसलमेर एयरपोर्ट पहुंची थीं।
वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा के परिवार से 17 लोग आए हैं। सिद्धार्थ अपने पिता सुनील मल्होत्रा, मां रिमा मल्होत्रा, भाई हर्षद मल्होत्रा, पूर्णिमा मल्होत्रा के साथ 4 फरवरी की रात करीब 8 बजे आए थे। आज उनके मामा जयदीप भल्ला, मामी एरासेली, नानी हरचरन भल्ला, भतीजी अवानी, बुआ अम्बिका होरा, फूफा अशोक होरा, कजिन रोहन मल्होत्रा, मोमिना नूर, इशीता भारद्वाज, वैभव भारद्वाज, बुआ का लड़का अर्जुन होरा, अर्जुन की पत्नी जोया होरा, भतीजा अधिराज मल्होत्रा शादी में पहुंचे हैं।
सिद्धार्थ-कियारा के कॉमन दोस्त करण जौहर दोनों की सूचि में शामिल हैं। सिद्धार्थ की तरफ से बॉलीवुड से एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, फिल्म प्रोड्यूसर आरती शेट्टी, फिल्म प्रोड्यूसर पूजा शेट्टी, बॉलीवुड एक्टर शाहरुख की दोस्त काजल आनंद, एक्टर करण वोहरा, रिया वोहरा, फिल्म प्रोड्यूसर अमप्रीतपाल सिंह बिंद्रा, फिल्म डायरेक्टर एंड राइटर सकून बत्रा, एक्ट्रेस गौरी बब्बर, एक्टर रोहित बक्शी, क्लब महिंद्रा से रमींद्र बेदी, किम्पी बेदी, गनीव बेदी भी शादी में आए हैं।
इस शादी में सुरक्षा का जिम्मा बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के पूर्व बॉडीगार्ड यासीन उगल समेत तीन अलग-अलग एजेंसियों को सौंपा गया है। होटल के आस-पास भीड़ न हो, इसलिए राजस्थान पुलिस जाप्ता भी तैनात रहेगा।
