बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक बड़ी मुसीबत में फंसते दिखाई दे रहे हैं। उनपर भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है। जिसके चलते उनके खिलाफ एक वकील ने शिकायत दर्ज कराई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार के खिलाफ एक वकील ने एसपी और केंद्रीय गृहमंत्री को खत लिखकर उनपर भारत के नक्शे का अपमान करने का आरोप लगाया है। साथ ही उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई है। पिछले दिनों अक्षय कुमार एक अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस का प्रचार करते नजर आए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इस वीडियो में एक्टर मूविंग ग्लोब के ऊपर चलते हुए दिखाई दिए थे। तभी वीडियो में एक ऐसा सीन देखने को मिला, जिसमें उनके पैर के नीचे भारत का नक्शा होता है। इसी विज्ञापन की वजह से एडवोकेट वीरेंद्र पंजाबी ने अक्षय कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। साथ ही एक्टर पर भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है।
यह वीडियो अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन दिया था, एंटरटेनर्स उत्तरी अमेरिका में 100 प्रतिशत शुद्ध देसी मनोरंजन लाने के लिए तैयार हैं। अपनी सीट बेल्ट बांध लें, हम मार्च में आ रहे हैं! इस वीडियो में दिशा पटानी, नोरा फतेही, मौनी रॉय और सोनम बाजवा भी नजर आ रहे थे। हालांकि बाकी एक्टरों के पैर सही जगह पड़े और वह इस पचड़े से बाल-बाल बच गए, लेकिन अक्षय कुमार फंस गए। वीडियो में एक सीन के दौरान मूविंग मैप पर चलते हुए अक्षय कुमार के पैरों के नीचे ही भारत आ गया। वीडियो वायरल होते ही सुर्खियों में आ गया।
