क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त के साथ फैन्स के झगड़े को लेकर मुंबई के ओशिवरा पुलिस थाने ने मामला दर्ज किया है। पृथ्वी शॉ के दोस्त की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। घटना 15 फ़रवरी की रात सहारा स्टार होटल में हुई थी। पृथ्वी शॉ और उनका दोस्त एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए गए थे। इस दौरान पृथ्वी शॉ के फैंस उनकी टेबल पर आकर फ़ोटो खींचने लगे।
कुछ फोटो क्लिक करने के बाद भी फैंस ने वीडियो और फोटो लेना बंद नहीं किया, तो पृथ्वी शॉ ने अपने दोस्त व होटल मालिक को बुलाया और फैंस को हटाने को कहा। रेस्टोरेंट के मैनेजर ने फैंस को रेस्टोरेंट से निकाल दिया। इसी में से एक शख़्स रेस्टोरेंट के बाहर अपने साथियों के साथ पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त के निकलने का इंतज़ार करता रहा।
पृश्वी अपने दोस्त के साथ होटल से निकले तो फैन्स ने उन्हें ट्रैपिक सिग्नल के पास रोक लिया। वे बेसबाल स्टिक से कार का शीशा तोड़कर मारपीट करने लगे। उनमें से एक आरोपी पृथ्वी के दोस्त से 50,000 रुपए भी मांगने लगा। कार का शीशा टूटने पर पृथ्वी को दूसरे कार में रवाना किया गया। ओशिवारा पुलिस ने आरोपी तथा उसके साथियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है। इसमें सना गिल और शोभित ठाकुर सहित कुल 8 आरोपी बनाए गए हैं। अभी कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है।
