उद्यमी गौतम अडानी पर हिंडनबर्ग और फोर्ब्स के बाद अब विकीपीडिया के इंडिपेंडेंट न्यूजपेपर-द साइनपोस्ट ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे निवेशकों के बीच फिर हड़कंप मचा गया है। आज अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। उसके सभी 10 शेयर बिकवाली के दबाव में आ गए, जिसके कारण ज्यादातर में लोअर सर्किट लग गया। आज केवल एक ही दिन में ग्रुप का मार्केट कैप 8 लाख करोड़ रुपए कम हो गया है।
शेयर मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार आज अडानी ग्रुप के शेयरों में आई गिरावट के कारण निवेशकों के 40,000 करोड़ रुपए डूब गए हैं। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदानी एंटरप्राइजेज का शेयर 11.05 फीसदी की गिरावट के साथ 1397 रुपए पर बंद हुआ।
हिंडनबर्ग रिसर्च के प्रमुख एंडरसन ने विकीपीडिया के इंडिपेंडेंट न्यूजपेपर के एक आर्टिकल को ट्वीट किया। आर्टिकल में आरोप लगाया गया है कि अडानी ग्रुप ने सॉक पपेट के जरिए विकीपीडिया में की गई एंट्रीज में छेड़छाड़ की। सॉक पपेट ने गौतम अदाणी, उनके कारोबार और परिवार के बारे में झूठी और अतिशयोक्ति बातें लिखी।
सॉक पपेट टरनेट पर सक्रिय ऐसे फर्जी अकाउंट को कहा जाता है, जो ब्लॉग, फेसबुक, ट्विटर सहित अन्य प्लेटफार्म का यूज करके किसी व्यक्ति या मुद्दे के पक्ष में जनमत तैयार करते हैं।
