सिंथेटिक लिपस्टिक की बजाय आर्गेनिक व नेचुरल लिपस्टिक के इस्तेमाल से न सिर्फ स्टाइलिश लगा जा सकता हैं, बल्कि त्वचा को नुकसान से बचाया जा सकता है।
ऑर्गेनिक लिपस्टिक में आमतौर पर मॉइस्चराइजिंग प्रॉपर्टी होती हैं, इसलिए यह होंठों को स्वस्थ बनाएं रखने में मदद करती है। लिहाजा सही लिपस्टिक का चुनाव बेहद सावधानी से करना चाहिए। नेचुरल होने के कारण ऑर्गेनिक लिपस्टिक लम्बे समय तक स्वास्थ्य के लिए सही रहती है।
आर्गेनिक लिपस्टिक किसी भी जानवर को नुक्सान पहुंचाए बगैर तैयार की जाती है। इस तरह की लिपस्टिक ज़्यादातर नेचुरल, कलर्स, प्रोडक्ट्स और फॉर्मूलेशन से बनाई जाती है। इनमें जैतून, पेपरमिंट ऑइल और लाइम बटर के साथ कई अन्य प्राकृतिक तत्व शामिल होते हैं, जो हमारे होंठों को नरम और मुलायम बनाए रखने में मदद करते हैं। इनमें सिंथेटिक तत्व कम होते हैं, इसलिए इनसे साइड इफेक्ट्स या एलर्जी होने की संभावना कम होती है। ऑर्गेनिक इंग्रेडिएंट्स से बनी लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से इसके पुरे दिन होटों पर लगे रहने के बावजूद होंठों के रूखे हो जाने की संभावना कम होती है। नेचुरल लिपस्टिक कई तरह के रंगों में उपलब्ध होती हैं। इन्हें ऑर्गेनिक लिपस्टिक– सिंथेटिक केमिकल, आर्टिफिशियल सेंट और पैराबेन से मुक्त होती हैं और त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचती।
