अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी बॉन्डिंग और नाराजगी को लेकर चर्चाओं में रहने लगे है। बीते कुछ सालों से लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि इन दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं हैं। कई बार कैमरे के सामने दोनों ने कुछ ऐसा किया, जिसे देख लोग हैरान हो गए। ऐश्वर्या राय अपने पति को सरेआम आंख दिखाती हुई नजर आई हैं।
इसी साल 23 जनवरी को डायरेक्टर सुभाष घई ने अपना 78वां जन्मदिन बॉलीवुड सितारों के साथ मनाया था। उनकी में ऐश्वर्या पति अभिषेक संग पहुंची थीं। पार्टी का ऐश-अभिषेक का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें ऐश्वर्या अभिषेक पर नाराज होती हुई दिखी थीं। वीडियो के अलावा कई फोटो भी सामने आए, जिसमें देखा गया कि ऐश्वर्या अपने पति को घूर रही हैं। दोनों एक दूसरे के बिल्कुल अपोजिट खड़े थे। वीडियो में अभिषेक के हाव-भाव देखते ही बने थे।.
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऐश का तेवर एक बार फिर लोगों ने नोटिस किया। भले ही वीडियो थोड़ा पुराना है, लेकिन आज भी फैंस इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिख देते हैं कि ऐश अपने पति को भाव नहीं देती हैं। कबड्डी लीग के इस वीडियो में लग रहा है कि ऐश्वर्या राय किसी बात पर पति अभिषेक बच्चन नाराज हैं। वह उनके साथ कुछ अलग अंदाज में बर्ताव करती दिख रही हैं। उसी दौरान अभिषेक की भांजी नव्या नवेली नंदा के रूख से लग रहा है कि उन्हें भी मामी ऐश्वर्या राय का व्यवहार अच्छा नहीं लगा है।
फिल्म ‘सरबजीत’ के प्रीमियर के दौरान भी ऐश-अभिषेक को कैमरे के सामने लड़ते हुए देखा गया था। इस दौरान दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ था, जिसे बाद अभिषेक ऐश का साथ छोड़ स्टेज से नीचे उतर गए, जो पत्नी ऐश्वर्या को काफी नागवार लगा। उन्होंने आंख दिखाते हुए अपने गुस्से का इजहार किया था।
2014 में प्रो-कबड्डी लीग में अभिषेक बच्चन ने एक किस्सा बताते हुए कहा था कि यूनिवर्सिटी के फाउंडर कर्नल जेपीआर की आदत से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने घर आते ही अपनी ट्रॉफी उठाईं और उन्हें जमीन पर सजा दिया। जब कमरे में ऐश्वर्या दाखिल हुईं तो उन्हें ये सब कुछ अजीब लगा और वह नाराज हो गईं। अभिषेक ने ट्रॉफी नीचे रखने के पीछे की कहानी भी बताई, ऐश्वर्या का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने अभिषेक की एक न सुनी और बिना कुछ कहे-सुने उन्हें कमरे से बाहर निकाल दिया। ऐसे में अभिषेक को 2 रातें अपने कमरे से बाहर हॉल में गुजारनी पड़ीं।
