संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ की सभी मांगों पर निदेशक स्वायत शासन विभाग और उपनिदेशक-प्रशासन ने सहमति प्रदान कर सभी मांगों को मान लिया है। यूनियन एवं सरकार सरकार के बीच समझौता पर दोनों पक्षों ने हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया है।
स्वायत्त शासन मुख्यालय में 30,000 सफाई कर्मचारी की भर्ती में बाल्मिक समाज को प्राथमिकता पर दिए जाने पर सहमति के बाद यह हड़ताल खत्म हुई है। इससे पहले बुधवार को डीएलबी डायरेक्टर ह्रदेश शर्मा के साथ सफाई यूनियन की वार्ता हुई थी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ रही थी।
