पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह ने कई साल बाद कमबैक किया है। अब वह जगह- जगह लाइव कॉन्सर्ट कर रहे हैं। उनकी टीम इस बात का ख्याल रखती है कि हनी जहां भी परफॉर्म करें, भीड़ जबरदस्त रहे। उनके लाइव कॉन्सर्ट के टिकट भी हाथों- हाथ बिक रहे हैं। हाल ही में हनी सिंह का एक कार्यक्रम रद्द हुआ तो सिंगर और उनकी टीम ने इवेंट के आयोजक का अपहरण कर उसकी पिटाई कर दी।
एक न्यूज एजेंसी के अनुसार मुंबई पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई है कि सिंगर हनी सिंह और उनकी टीम ने इवेंट मैनेजमेंट के मालिक को अगुवा कर काफी पीटा। बीते गुरुवार वह इवेंट किसी कारणवश रद्द हो गया था, जो हनी सिंह और उनकी टीम को पसंद नहीं आया। हालांकि, हनी सिंह या उनकी टीम के किसी भी सदस्य पर अबतक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। शिकायत में जो सिंगर पर आरोप लगे हैं, पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है।
पुलिस स्टेशन में दी गई शिकायत में इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के मालिक का नाम लिखा है। उसने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन में दी शिकायत में सिर्फ इतना लिखा कि हनी सिंह और उनकी टीम ने उसको अगुवा कर हमला किया है। मामले की जांच जब शुरू हुई तो पुलिस ने शिकायतकर्ता को पुलिस स्टेशन बुलाया, लोकिन वह हाजिर नहीं हुआ। इस समय पुलिस शिकायत को सत्यापित करने में लगी है।
