आईपीएल के इस सीजन में चैन्नई टीम के कप्तान महेन्द्रसिंह धोनी के लिए लोगों की दीवानगी सिर चढ के बोल रही है। चैन्नई, बेंगलूरु, मुंबई, दिल्ली हो या कोलकाता, जहां भी चैन्नई (सीएसके) के मैच हो रहे हैं, सभी जगह स्टेडियम में भरे बैठे दर्शक सिर्फ धोनी को खेलते देखना चाह रहे हैं। उनके मैदान पर उरते ही, स्टेडियम शोर से गूंजने लग जाता है।
आज रविवार को कोलकाता में तो धोनी का दीवानगी का अलग ही नजारा देखने को मिला। चैन्नई की पारी समाप्त होने को थी, धोनी तबतक खेलने नहीं उतरे थे। आखिरी 19 वें ओवर में जाडेजा और रहाणे क्रीज पर थे। जडेजा गेंदबाज का सामना करने वाले थे। तभी स्टैंड में एक पोस्टर पर कैमरा जा टिका। पोस्टर पर लिखा था—‘जड्डू तुम आउट हो जाओ, हम धोनी को देखना चाहते हैं।‘
जडेजा का भी शायद पोस्टर पर ध्यान चला गया। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर ऊंचा शॉट खेला औऱ बाउंट्री लाइन लपक लिए गए। धोनी खेलने उतरे तो दर्शक के भारी शोर ने उनका स्वागत किया। हालांकि वो केवल तीन गेंद खेल पाए औऱ उनके बल्ले से एक रन ही निकला, लेकिन इस छोटी सी पारी में भी उन्होंने अपने हुनर की झलक दिखाकर दर्शकों को झूमने का मौका दे दिया। धोनी ने बाहर जाती पहली गेंद पर डीआरएस लिया औऱ उसे नो-बॉल करार करवा कर यह साबित कर दिया कि उन्हें ‘मि. डीआरएस’ यूं ही नहीं कहा जाता।


