68वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 के नॉमिनेशन की लिस्ट सामने आई है। 27 अप्रैल को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, बीकेसी, मुंबई में फिल्मफेयर अवार्ड्स का भव्य आयोजन किया जाएगा। समारोह की मेजबानी सलमान खान के साथ आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल करेंगे। इस समारोह में बॉलीवुड सितारों सहित क्रिकेटर, राजनेता और कई नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी।
इस प्रतिष्ठित अवार्ड्स के लिए विभिन्न श्रेणी के नॉमिनेशन इस प्रकार हैं—
बेस्ट एक्ट्रेस- इस नॉमिनेशन की सूची में आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ बेस्ट फिल्म की कैटगिरी में शामिल है। इसके साथ ही भूमि पेडनेकर (बधाई दो), काजोल (सलाम वेंकी), नीना गुप्ता (वध), तापसी पन्नू (शाबाश मिठू), तब्बू (भूल भुलैया 2) शामिल हैं।
बेस्ट एक्ट- बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल मेल की लिस्ट में शामिल हैं- अजय देवगन (दृश्यम 2), अमिताभ बच्चन (ऊंचई’), अनुपम खेर (द कश्मीर फाइल्स), ऋतिक रोशन (विक्रम वेधा), कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 2), राजकुमार राव (बधाई दो), रणबीर कपूर (ब्रह्मास्त्र भाग एक: शिव)।
बेस्ट डायरेक्टर- बेहतरीन निर्देशन की सूची में शुमार हैं– अनीस बज्मी (भूल भुलैया 2), अयान मुखर्जी (ब्रह्मास्त्र भाग एक: शिव), हर्षवर्धन कुलकर्णी (बधाई दो), संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी), सूरज आर. बड़जात्या (उंचई), विवेक रंजन अग्निहोत्री (कश्मीर फाइल्स)।
सपोर्टिंग रोल बेस्ट एक्टर मेल- अनिल कपूर (जुगजग जीयो), अनुपम खेर (ऊंचई), दर्शन कुमार (कश्मीर फाइल्स), गुलशन देवैया (बधाई दो), जयदीप अहलावत (एक्शन हीरो), मनीष पॉल (जुगजग जियो) और मिथुन चक्रवर्ती (कश्मीर फाइल्स)।
सपोर्टिंग रोल बेस्ट एक्ट्रेस फीमेल- मौनी रॉय (ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा), नीतू कपूर (जुगजग जीयो), शीबा चड्ढा (बधाई दो), शीबा चड्ढा (डॉक्टर जी), शेफाली शाह (डॉक्टर जी) औऱ सिमरन (रॉकेटरी: नम्बी प्रभाव)।
बेस्ट डेब्यू मेल लिस्ट- अभय मिश्र (डॉक्टर जी), अंकुश गेदम (झुंड), पालिन कबाक (भेदिया) और शांतनु महेश्वरी (गंगूबाई काठियावाड़ी)।
बेस्ट डेब्यू फीमेल लिस्ट – एंड्रिया केविचुसा (अनेक), खुशाली कुमार (धोखा: राउंड डी कॉर्नर), मानुषी छिल्लर (सम्राट पृथ्वीराज) और प्राजक्ता कोली (जुगजग जीयो)।
