एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पिछले काफी समय से अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि वे जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। इसकी पुष्टि अर्पिता खान की एक पोस्ट से हुई है।
सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान की पोस्ट से दोनों की पोल खुल गई। अर्पिता ने सोनाक्षी और इकबाल के रिलेशनशिन की पुष्टि कर दी, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई है। अर्पिता खान ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में सोनाक्षी सिन्हा को ‘भाभी’ कहते हुए संबोधित किया। जैसे ही ये पोस्ट चर्चा में आई, उन्होंने इसे डिलीट कर दिया गया।
अर्पिता ने पोस्ट डिलीट कर दी हो, लेकिन इसके बाद से सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की सीक्रेट डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ लिया। चर्चा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अर्पिता खान ने कई और तस्वीरें शेयर की जिनमें हुमा कुरैशी की ईद पार्टी की तस्वीरें भी हैं। इन तस्वारों में जहीर इकबाल, सोनाक्षी सिन्हा को करीब से पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।
