50 के हो चुके एक्टर अर्जुन रामपाल फिर से पिता बनने वाले हैं। उनकी गर्लफ्रेंड और दक्षिण अफ्रीकी मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने अपने एक पोस्ट से बताया है कि वह जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं।
गैब्रिएला ने दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी देते हुए अपने बेबी की कुछ तस्वीरों को भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, रियलिटी या आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस? मैटरनिटी फोटोशूट में गैब्रिएला को देख फैंस उन्हें और अर्जुन को बधाई दे रहे हैं।
बता दें कि 18 जुलाई 2019 अर्जुन रामपाल और ग्रैब्रिएला ने बेटे अरिक रामपाल का स्वागत किया था। अब ग्रैब्रिएला जहां अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी, वहीं अर्जुन चौथी बार पिता बनेंगे। अर्जुन ने 1998 में सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। इस शादी से दो बेटियां महिका और मायरा हैं। महिका का जन्म 2002 में, जबकि मायरा का जन्म 2005 में हुआ था। अर्जुन-मेहर में साल 2019 को तलाक हो गया। शादी के 21 साल बाद दोनों एक दूसरे से हमेशा के लिए अलग हो गए। मेहर अलग रहने के बाद अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड और बेटे के साथ अगल रहने लगे थे। दोनों करीब 7 साल रिलेशनशिप में हैं।
