रोहित शर्मा का जन्मदिन की एडवांस पार्टी के बाद यजुवेन्द्र चहल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसा लग रहा की वह नशे में धुत हैं।
चहल मुंबई में रोहित शर्मा की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी से बाहर आते वक्त उनको एक शख्स ने अपने कंधे पर सहारा देकर लाया और कार में बिठाया। कार में बैठते वक्त भी ऐसा लग रहा है कि चहल काफी बेचैनी महसूस कर रहे हैं। इस वीडियो पर यह दावा किया जा रहा है कि चहल नशे में धुत हैं और ठीक से चल भी नहीं पा रहे हैं।
चहल की टीम राजस्थान रॉयल्स को आज रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस से शाम को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ना है। राजस्थान रॉयल्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है, जबकि मुंबई इंडियंस 7 मुकाबलों में 3 जीत के साथ 9वें स्थान पर है।
