चरित्र अभिनेता अनुपम खेर जितना अपनी फिल्मों और अदाकारी के लिए जाने जाते हैं, उससे कहीं ज्यादा रोचक उनकी और किरण खेर की लव स्टोरी रही है। अनुपम की पहली पत्नी मधुमालती कपूर थीं।
किरण से प्यार औऱ मधु से तलाक पर अनुपम खेर ने बताया कि किरण खेर से उनकी दोस्ती उस समय हुई जब वो एक बड़ी स्टार बन गई थीं। वह थिएटर के साथ-साथ फिल्में भी कर रही थीं। मेरी उनकी मुलाकात चंडीगढ़ में हुई। मैं गांव का एक साधारण से लड़का और वो एम फर्स्ट क्लास लड़की। हमार कोई मेल नहीं था। वह शादीशुदा थी और बेटा सिकंदर था।
अनुपम खेर ने कहा, किरण और मैं बहुत अच्छे दोस्त बने। हमने साथ में थिएटर किया। इस दौरान किरण की शादी में दिक्कतें होने लगी थीं। इधर मेरी पत्नी से भी मुझे धोखा मिला था। फिर धीरे-धीरे किरण और मैं करीब आएं और चीजें बदलने लगी। आखिर में हम दोनों अपने पुराने पार्टनर को तलाक देकर शादी कर ली। किरण और अनुपम ने साल 1985 में शादी की थी।
इससे पहले, साल 1979 में किरण खेर ने बिजनेसमैन गौतम बेरी से शादी की थी। शादी के तीसरे साल में किरण ने बेटे सिकंदर खेर को जन्म दिया। अनुपम खेर ने भी 1979 में एक्ट्रेस मधुमालती कपूर से शादी की। अनुपम और मधुमालती की शादी 1 साल से भी कम वक्त तक चली। उसके बाद मधुमालती ने फिल्म डायरेक्टर रंजीत कपूर से शादी की, लेकिन उन दोनों का साथ भी लंबे समय तक नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए।
