कर्नाटक में चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज जयपुर एयरपोर्ट पर उतर कर बाघ दर्शन के लिए रणथम्भौर पहुंची।
प्रियंका करीब शाम सात बजे कर्नाटक के हुबली से विशेष विमान से सांगानेर एयरपोर्ट पहुचीं। वे कर्नाटक में चुनाव प्रचार कर रही थी। प्रियंका गांधी जयपुर आकर सीधे रणथम्भौर के लिए रवाना हो गई। उन्हें लेने के लिए राजस्थान बीज निगम के चेयरमैन धीरज गुर्जर पहुंचे थे। प्रियंका गांधी उत्तरप्रदेश की भी प्रभारी है और वहां अभी स्थानीय निकाय चुनाव चल रहे है।
प्रियंका का रणथम्भौर में पांच और छह मई को रूकने का संभावित कार्यक्रम है। इससे पहले राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी दिसंबर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी रणथम्भौर गए थे और वहां पर सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया था।
